बलिया : जरूरतमंदों के बीच राहत लेकर पहुंचे भाजपा विधायक संजय यादव

बलिया : जरूरतमंदों के बीच राहत लेकर पहुंचे भाजपा विधायक संजय यादव


सिकन्दरपुर, बलिया। लॉक डाउन को देखते हुए बुधवार को दिहाड़ी मजदूरों के भोजन की व्यवस्था को खुद क्षेत्रीय विधायक संजय यादव क्षेत्र में निकल पड़े। उन्होंने ग्राम पंचायत चकखान में लगभग 4 दर्जन से अधिक मजदूरों को राहत सामग्री के पैकेट अपने हाथों से वितरित किया। 

विधायक संजय यादव ने बताया कि आज पूरा देश कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। आप लोग आपस में दूरी बनाकर घर में भी रहे। बहुत जल्द कोरोना जैसी गंभीर बीमारी पर हम लोग विजय प्राप्त करेंगे। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर तरह से आम जनता के साथ खड़ी है। किसी को भी भूखे पेट नहीं सोने दिया जाएगा। समय से लोगों को हर सुविधा मिल सके, इसके लिए गैस व राशन आदि का वितरण शुरू करा दिया गया है।वही खातों में भी पैसे भेजे जा रहे हैं। विधायक ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का सलाह दिया। इस मौके पर सिकंदरपुर थानाध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्र, चौकी प्रभारी अमरजीत यादव मौजूद रहे।

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद