बलिया डीएम ने अमिभावकों को दी बड़ी राहत, देखें आदेश

बलिया डीएम ने अमिभावकों को दी बड़ी राहत, देखें आदेश


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने देश में व्याप्त कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत लॉक डाउन के कारण अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों, श्रमिकों व परिजनों को बड़ी राहत दी है। 

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम जिलाधिकारी ने पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी स्कूल अभिभावकों एवं उनके परिजनों छात्रों का माह अप्रैल-मई एवं जून 2020 का शुल्क अप्रैल व मई 2020 में जमा करने की बाध्यता न रखें। साथ ही छात्रों की फीस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क लिए आगामी माह में जमा कराई जाए। फीस जमा कराने का चार्ट तैयार कर अभिभावकों को अवगत कराने की जिम्मेदारी भी जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक संस्थान को दी है। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि माह अप्रैल व मई 2020 में फीस जमा न करने पर किसी भी छात्र का नाम ना काटा जाए।




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर