जी हां ! अब बैंक अकॉउंट से ऐसे होगी निकासी

जी हां ! अब बैंक अकॉउंट से ऐसे होगी निकासी


बलिया। लॉकडाउन में लोगों की सुविधा के लिए बैंकों में लेनदेन जारी है, लेकिन कई बैंकों में भीड़ होने और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होने की समस्या संज्ञान में आ रही है। इसी भीड़ को नियंत्रित रखने व सोशल डिस्टेंस अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए वित्त मंत्रालय खाता संख्या के अंतिम अंक के आधार पर निकासी की तारीख तय किया है। 

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि जिनके बैंक अकॉउंट का अंतिम अंक 6 से 7 होगा, वे 8 अप्रैल को निकासी के लिए बैंक में जाएंगे। इसी तरह जिनके खाता में अंतिम अंक 8 से 9 होगा वे 9 अप्रैल को, 0 से 1 अंक वाले 10 अप्रैल को, खाता संख्या के अंतिम 2 से 3 अंक वाले 13 अप्रैल को और 4 से 5 अंक वाले खाताधारक 15 अप्रैल को निकासी के लिए बैंक में जाएंगे। 

जिलाधिकारी ने सभी शाखा प्रबंधकों से कहा है कि इस महामारी के दृष्टिगत खाताधारको द्वारा धनराशि की निकासी के लिए इन तिथियों का फ्लैक्स बाहर लगवाएं। बैंक में सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए ही लेनदेन का कार्य हो। जिले के लीड बैंक मैनेजर डीके सिन्हा को भी यह सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि पुलिस विभाग के अधिकारी भी भ्रमण के दौरान बैंकों पर निरीक्षण करते रहें। कहीं उल्लंघन मिले तो संबंधित बैंक या उपभोक्ता के विरुद्ध कार्यवाही भी होगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार की एक किराना दुकान में रविवार की देर रात लगी भीषण आग...
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश