ओह ! एक भाई को बचाने में दूसरे ने भी गंवाई जान

ओह ! एक भाई को बचाने में दूसरे ने भी गंवाई जान


लखनऊ। परिवार में विवाद के बाद एक युवक सुबह कठौता झील में कूद गया। उसे बचाने के लिए भाई भी कूदा। घटना के दौरान दोनों झील में ही डूब गये। इससे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। 

गोमतीनगर के तखवा गांव निवासी अविनाश कुमार यादव अपने परिवारीजनों से कहासुनी के बाद कठौता झील में कूद गया। भाई को डूबता देख बचाने के चक्कर में तेजकुमार भी झील में कूदा। घटना के दौरान दोनों झील में ही डूब गये। दो बेटों के डूबने की सूचना से पिता जगन्नाथ यादव सदमे में हैं।

पुलिस के मुताबिक, अविनाश का परिवार में विवाद हुआ, जिसके बाद वह झील में कूद गया।दोनों भाइयों को खोजने के लिए गोताखोर लगाये गये। घंटों तलाश के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। अविनाश कपड़े की दुकान पर काम करता था, जो लॉकडॉउन में घर पर ही था। वहीं तेजकुमार एक अधिकारी का चालक था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली