प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले सहायक अध्यापक को बीएसए ने किया सस्पेंड

प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले सहायक अध्यापक को बीएसए ने किया सस्पेंड


हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीपक जलाने की बात पर सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक के लिए मुसीबत का सबब बन गई। मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा मंत्री से हुई तो उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि टड़ियावां विकास खंड के ग्राम ओदरा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक मनीष मिश्र तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री के पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए उजाला करने की बात पर अशोभनीय टिप्पणी की।

बीएसए ने बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने इस पर नाराजगी जताई और कार्रवाई के लिए कहा। इस पर मनीष मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान वह टड़ियावां बीआरसी से संबद्ध रहेंगे। पूरे प्रकरण की जांच के लिए सुरसा के बीईओ भगवानराव को नामित किया गया है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे