जान जोखिम में डाल प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फिर...

जान जोखिम में डाल प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फिर...


रायबरेली। लॉकडाउन का उल्लंघन करके एक युवक अपनी मासूका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो सभी ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। उसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।
डीह थाना क्षेत्र का निवासी एक युवक को ऊंचाहार के एक गांव की एक लड़की से प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम मोबाइल फोन पर चलता रहा। बीच में एक-दो बार मुलाकात भी हुई। उसके बाद लॉकडाउन के कारण किसी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। आशिक अपनी मासूका से मिलने को बेकरार था।
उसने बड़ा जोखिम लेने की योजना बनाई और अपनी मासूका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। युवक जब गांव पहुंचा, तो ग्रामीण बाहरी व्यक्ति को देख सशंकित हुए। उसके बाद उसको पकड़ लिया। युवक ने ग्रामीणों को जब अपनी हकीकत और गांव आने का मकसद बताया तो ग्रामीणों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद मामले की सूचना कोतवाली को दी गई। गांव पहुंची पुलिस ने युवक को कोतवाली लाई। इस बाबत कोतवाल धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क