बलिया : लॉकडाउन के बीच छूटा सात जन्मों का साथ, लेकिन...

बलिया : लॉकडाउन के बीच छूटा सात जन्मों का साथ, लेकिन...



नगरा, बलिया। लॉक डाउन के बीच जूड़नपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर दिया है। गांव निवासी सीताराम राजभर गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। सीताराम के पिता मुसाफिर राजभर भी बस्ती जिले में रहते है। इधर, सीताराम की पत्नी संगीता का निधन बुधवार की रात हो गयी। वह अपनी 6 वर्षीय पुत्री रीता के साथ घर पर ही रहती थी।


बुधवार की रात अचानक संगीता की तबियत खराब हुई व उनका निधन हो गया। इसकी सूचना पति सीताराम को दी गई तो उन्होंने लॉकडाउन की वजह से घर पहुंचने में असमर्थता व्यक्त की। इसके बाद अन्य परिजनों की इच्छा से ग्रामीणों ने संगीता का अंतिम संस्कार कर दिया। उसके पति से मोबाइल पर बात करने पर बताया कि इस लॉकडाउन की पत्नी के शव को न कंधा दे पाया न मुखाग्नि। यह बात मन को बार-बार कचोट रहा है। इस घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल हैं।







Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा