बलिया : नगर पंचायत बैरिया ने बनाया रिकार्ड, चहुंओर हो रही प्रशंसा

बलिया : नगर पंचायत बैरिया ने बनाया रिकार्ड, चहुंओर हो रही प्रशंसा



बैरिया, बलिया। नगर पंचायत बैरिया ने वैश्विक महामारी के मद्देनजर लोगों की मदद का पिटारा खोल दिया है। नगर पंचायत में फागिंग व सेनेट के अलावा दिन रात सरकार की गाइडलाइन से बेहतर कार्य करने का हौसला दिखाते हुए नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ किया जा रहा है।

शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी के प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा उर्फ मन्टन ने नगर पंचायत के 2600 दरवाजों पर डोर टू डोर खाद्यान्न भेजवा कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। खद्यान्न के पैकेट में आटा 5 किलो, चावल 5 किलो, दाल 1 किलो, सरसो तेल 250 ग्राम, नमकीन एक पैकेट, बिस्कुट, मशाला व साबुन शामिल है। वही, अध्यक्ष प्रतिनिधि ने 700 पैकेट अपने पैतृक आवास पर सोशल डिस्टेंस
का पालन करते हुए वितरित किया, जिसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है।


नगर पंचायत में किसी को नहीं होगी दिक्कत

नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी ने बताया कि नगर के किसी वार्ड में इस महामारी के दौरान किसी को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी सभासद व सदस्य लगे हुए है। वही लोगो की सेवा व सुविधा के लिए तीन दर्जन से अधिक वालन्टियर दिन रात कार्य कर रहे है।

50 बेड का शिविर, सभी सुविधा उपलब्ध

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अशुतोष ओझा ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन व कोरोना वायरस से बचने व बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास हो रहा है। बाहर से आये लोगों के लिए 50 बेड का शिविर भी बाबा लक्ष्मण दास  इंटर कालेज में बनाया गया है। वहां नाश्ता, चाय तथा भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था है। बैरिया में फागिंग, सेनेटाइज व अन्य सारे कार्य पूर्ण कर लिए गये है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students