कोरोना से भयभीत BEO ड्यूटी छोड़ लापता, बीएसए ने लिया एक्शन

कोरोना से भयभीत BEO ड्यूटी छोड़ लापता, बीएसए ने लिया एक्शन


आगरा। कोरोना फैलने के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों में भी डर फैलने लगा है। शिक्षा विभाग के एक खंड शिक्षा अधिकारी डर के चलते बागी हो गए हैं। कोरोना नियंत्रण को बने कंट्रोल रूम में उनकी ड्यूटी लगाई गई। मगर वह न तो ड्यूटी करने पहुंचे और न ही विभागीय कार्यों को संपादित करने को आ रहे हैं।
 खंड शिक्षा अधिकारी की इस कार्यशैली को आपत्तिजनक माना गया है। तीन दिन का वेतन काटकर उन्हें स्पष्टीकरण देने को नोटिस भेजा गया है। बीएसए द्वारा की गई इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।मामला मैनपुरी नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी गोविंद शंकर नामदेव से जुड़ा है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि 19 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपनी बात रखनी थी। लेकिन गोविंद शंकर नामदेव इस बीसी में भाग लेने नहीं पहुंचे। कोरोना का लॉक डाउन घोषित होने के बाद 27 मार्च को बीएसए ने आदेश जारी किए कि कोई भी खंड शिक्षा अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
 30 मार्च को निदेशक द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में खंड शिक्षा अधिकारियों की लोकेशन मांगी गई तो बीएसए कार्यालय के पटल सहायक ने गोविंद शंकर नामदेव से लोकेशन मांगी। उन्होंने मैसेज देखने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि गोविंद शंकर ने तीस मार्च से एक अप्रैल तक न तो किसी का फोन उठाया और न ही किसी के मैसेज का जवाब दिया। उनकी इस कार्यशैली को बीएसए ने अत्यंत चिंताजनक और आपत्तिजनक माना है। इस लापरवाही पर उनका तीन दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। साथ तीन दिन में ही प्रमाण सहित स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है।

कंट्रोल रूम की ड्यूटी करने भी नहीं जा रहे एबीएसए

नोटिस में कहा गया है कि सीडीओ के निर्देश पर मुख्यालय कंट्रोल रूम में उनकी ड्यूटी लगाई गई। मगर वह ड्यूटी करने नहीं जा रहे। चेतावनी दी गई है कि वह 2 अप्रैल की शाम तक ड्यूटी पर नहीं आए तो उनके खिलाफ कठोरतम विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए दिए जा रहे दायित्व न निभाने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

बोले बीएसए

सरकार ने सभी कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी गोविंद शंकर नामदेव बिना बताए गायब है। लापरवाही पर उनका तीन दिन का वेतन काटा गया है। वह ड्यूटी पर नहीं आए तो उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।विजय प्रताप सिंह, बीएसए मैनपुरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क