Horoscope Today 14 January 2023 : जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today 14 January 2023 : जानिए आज का राशिफल


रात में खाना खाने के बाद जो लोग बर्तन गंदा ही छोड़ देते हैं, उनके घर में धन-धान्य की कमी होने लगती है। क्योंकि बर्तन और किचन को गंदा छोड़ने से माता अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। इससे बचने के लिए रात में भोजन के बाद किचन और बर्तन को साफ कर देना चाहिए।

जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल 

मेष
आज व्यवसाय से लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। उन्नति होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी।

वृष
आज मान-सम्मान मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ होगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार की चिंता रहेगी।

मिथुन
आज बनते कामों में व्यवधान आ सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय में सुधार होगा। नौकरी में सामंजस्य बैठाएं। लाभ होगा। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। 

कर्क
आज बोलचाल में हल्कापन न रखें। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होकर चिंता में कमी आएगी। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं।

सिंह
आज परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। अध्ययन में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा में सावधानी रखें। थकान रहेगी। बोलचाल में संयम रखें। 

कन्या
आज जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कार्यस्‍थल पर बदलाव संभव है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर के कार्य लाभ देंगे। जल्दबाजी न करें। 

तुला
आज आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने की संभावना है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी करने से बचें। उत्साह बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
आज प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिल सकता है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोट व रोग से बचें। आलस्य हावी रहेगा।

धनु
आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्ययवृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। बेचैनी रहेगी। व्यापार वृद्धि के योग हैं। नए काम मिल सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। उत्साह बना रहेगा।

मकर
आज लाभ कम होगा। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों से विवाद हो सकता है। शांति बनाए रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।

कुंभ
आज बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यसिद्धि होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मीन
आज विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाएंगे। नकारात्मकता बढ़ेगी। आय में निश्चितता रहेगी। देनदारी बढ़ेगी। पुरानी व्याधि से परेशानी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च अधिक होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल