शादी से ठीक एक महीने पहले युवती बन गई...

शादी से ठीक एक महीने पहले युवती बन गई...


लखनऊ। प्रदेश के संतकबीर नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की 17 मई को शादी होनी है। इधर शुक्रवार की देर शाम सीएचसी मलौली में युवती ने बच्चे को जन्म दी।

सीएचसी मलौली पर शुक्रवार को प्रसव पीड़ा सें कराहती हुई युवती अपनी मां के साथ पहुंची। डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने के बाद इलाज शुरु किया। कुछ देर बाद युवती ने बच्चे को जन्म दिया। कुंवारी बेटी के मां बनने पर परिजनों के पैर तले से जमीन खिसक गई। अस्पताल में जब यह पता चला कि युवती अविवाहित है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के लोगो ने धनघटा पुलिस को दी। उधर युवती के मां बनने से परेशान परिजन उससे पूछताछ करने में जुट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसओ ने बताया कि कुंवारी युवती के मां बनने की सूचना मिली है। वैसे अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच पड़ताल में पता चला कि 17 मई को युवती की शादी का दिन तय है। इसके पहले उसके मां बनने को लेकर विवाह पर संकट के बादल मड़राने लगे है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक