NH पर चलती ट्रक में लगी आग

NH पर चलती ट्रक में लगी आग


भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छतमी ग्राम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को तड़के एक ढाबे के सामने पर ट्रक में आग लग गयी। ट्रक अशोक नगर (मध्य प्रदेश) से मसूर की दाल लादकर कर वाराणसी जा रहा था। अचानक ट्रक का पिछला टायर फट गया और सड़क पर चक्के के रिम के घर्षण से ट्रक के डीजल के टैंक से बॉडी में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल होने लगी।

ड्राइवर राजू यादव पुत्र मानसिंह व खलासी गाड़ी से कूदकर बाहर निकलकर तत्काल 112 को फोन किया। मौके पर पहुंचे 112 व कोतवाल कृष्णानन्द राय ने फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों को बुलाया। फायरब्रिगेड के पहुंचने के पूर्व ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। फायरब्रिगेड की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद