उपलब्धि: एक वर्ष से अगवा बालक को पुलिस ने कराया मुक्त

उपलब्धि: एक वर्ष से अगवा बालक को पुलिस ने कराया मुक्त


-परिजनों को सौंपा

बलिया।हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में पड़ोस के युवक द्वारा तकरीबन एक वर्ष पूर्व घर से अगवा किये बालक को हल्दी पुलिस ने रामगढ़ चौकी प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में शनिवार को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। अपने लाल को सकुशल देख उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।लोग पुलिस को दुआएं देते नजर आये।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बलिहार गांव निवासी सुनील गुप्ता का 13 वर्षीय पुत्र अमित गुप्ता करीब एक वर्ष पूर्व घर से खेलते वक्त लापता हो गया। तब परिजों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं लगा। निराश होकर परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। इलाकाई पुलिस सुनील गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 88/18 के तहत भारतीय दंड विधान की धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर बालक की तलाश में जुट गई। इस मामले की विवेचना चौकी प्रभारी पंकज सिंह के जिम्मे थी। बीते दिनों विवेचक ने मामले में संदिग्ध युवक के परिजनों को चौकी में बुलाया और पुलिसिया तरीके से पूछताछ की। इसके उपरांत शनिवार को विवेचक श्री सिंह को मुखबीर से सूचना मिली की लापता युवक बलिया रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ है।वह उसे लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने अपने हमराहियों के साथ रेलवे स्टेशन से बालक को बरामद कर लिया। जबकि पुलिस को देख संदिग्ध मौके से फरार होने में सफल रहा। 


By-Ajit Ojha  

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या