डीजे गोलीकांड के पीड़ितों से मिले मंत्री अनिल, बोले बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी

डीजे गोलीकांड के पीड़ितों से मिले मंत्री अनिल, बोले बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी



बिल्थरारोड/ बलिया।  प्रदेश के राज्य मंत्री अनिल राजभर ने  उभांव गांव का पहुंचकर शादी में नाच  के दौरान शरारती तत्वों द्वारा चलाई गयी गोली से घायल पीड़ित परिवारों से बारात में शरारती तत्वों द्वारा फायरिंग, मारपीट की घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री राजभर  गोली से घायल लोगों से मिले । उन्होंने  कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री राजभर ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दौरान फायरिंग की घटना दबंगई है। उन्होंने घटना को लेकर पुलिसिया कार्रवाई पर संतोष जताया। कहा कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ऐसे लोगों के मनसूबे को तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, ताकि ऐसी घटना भविष्य में न  हो सके। इस मौके पर एसडीएम मोती लाल यादव, सीओ रसड़ा केपी सिंह,  भरत भैया, पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर, मुरली वर्मा, अच्छेलाल यादव, दिनेश राजभर,  आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट  नीलेश दीपू

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे