सात पेटी देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सात पेटी देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

रेवती (बलिया)। रेवती थाना अंतर्गत श्रीनगर से सुरेमनपुर जाने वाले गंगा पांडेय के तिराहे के समीप शनिवार की रात गश्ती पुलिस द्वारा सात पेटी, 200 ML यू पी सेल गोरखपुर निर्मित 336 शीशी देशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। श्रीनगर गांव की तरफ से शनिवार की रात साढ़े सात बजे एक टैम्पू पर दो व्यक्ति सात पेटी में शराब लेकर बिहार जा रहें थे।
श्रीनगर से सुरेमनपुर जाने वाले गंगा पांडेय के टोला के तिराहे पर अचानक टेम्पू खराब हो गई। इसी बीच किसी ने गस्ती में निकले एसआई परमानंद त्रिपाठी आदि को इस बाबत सूचना दे दी कि टैम्पू से शराब की पेटी कही अन्यत्र जा रहा है । पुलिस के आने की भनक लगते ही टैम्पू चालक मौके से फरार हो गया । एसआई श्री त्रिपाठी ने टेम्पू को कब्ज़े में लेकर 7 पेटी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम राजेश यादव निवासी गांव हीरामन छपरा तथा दूसरे ने अपना नाम संतोष यादव निवासी गांव घोहरहरा थाना मांझी (बिहार) बताया । दोनों आरोपियों को रविवार को चालान न्यायालय कर दिया गया ।


रिपोर्ट- अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली