पूर्व मंत्री ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा रेफरल हुई स्वास्थ्य सेवाएं

पूर्व मंत्री ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा रेफरल हुई स्वास्थ्य सेवाएं



सिकंदरपुर, बलिया । स्थानीय डाक बंगला के प्रांगण में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अब सरकार के जनविरोधी कार्यों का विरोध करने के लिए कमर कस लें। कहा कि जो वादा करके सरकार सत्ता में आई रत्ती भर भी अपने वादे को पूरा नहीं की। कहा कि आज अस्पताल की स्थिति इतनी दयनीय है कि अस्पताल में केवल बाहर की दवाएं लिखी जा रही है। सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। दूरदराज से आने वाले मरीज और उनके परिजन परेशान हो रहे हैं। अस्पताल रेफरल बन गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 30 जुलाई को वे कमर कस लें अस्पताल परिसर में धरना देने के लिए और धरना तब तक दिया जाएगा जब तक कि उनकी मांगे पूरी नहीं कर दी जाएंगी। इस दौरान गांधी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह जी को मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने सम्मानित किया। साथ ही दादर डिग्री कॉलेज के जितने भी पदाधिकारी निर्वाचित हुए थे उन्हें अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव डॉक्टर मदन राय, अनंत मिश्रा, फैज अहमद, सत्येंद्र शर्मा, पूर्व प्रत्याशी भिष्म यादव, खुर्शीद अहमद, रोहित कुमार वर्मा, रामजी यादव, शिवजी त्यागी, मुन्नी लाल यादव, अतुलेश यादव, इमरान अहमद, अर्जुन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता उदय बहादुर सिंह व संचालन रामजी यादव ने किया।


By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर