अपनी जान खतरे में डाल दूसरे की सुरक्षा करते दुबहर के पुलिसकर्मी

अपनी जान खतरे में डाल दूसरे की सुरक्षा करते दुबहर के पुलिसकर्मी




दुबहर/बलिया । दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लिए ,लोगों को जब अपने ही सुरक्षा की चिंता सताने लगे तो वह लोग किसी की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं । जी हां हम बात कर रहे हैं दुबहर थाने की जो पिछले कई वर्षों से एक किराए के जर्जर मकान में संचालित होता है । जो कभी भी धराशाई हो सकता है अपनी जान को हथेली पर लेकर दिनरात जनता की सेवा करने वाले इन पुलिसकर्मियों को बरसात के समय अपने दफ्तर के सरकारी रिकॉर्ड बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है वहीं छतों से गिरने वाले पानी के कारण इनके आवश्यक कागजात कम्प्यूटर और कपड़े खराब हो जाते हैं । जिन्हें हमेशा चिंता सताती रहती है कि कब थाने के छत की दीवार गिर जाए और कोई भीषण दुर्घटना न हो जाए । यह कोई बता नहीं सकता ।कई बार थाने के अधिकारियों ने इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर पुलिस के अधिकारियों को दी गई पुलिस अधिकारियों ने थाने का मुआयना भी किया लेकिन आज तक इस जर्जर थाने के निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई । जबकि यह कटु सत्य है कि इस जर्जर मकान के गिरने से भारी तबाही भी हो सकती है । क्षेत्र के लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी थाना भवन के निर्माण की दिशा में उचित पहल करने की मांग की है ।


रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश