'कार्ड' के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे लोग

'कार्ड' के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे लोग



रसड़ा (बलिया)। एक तरफ सबका साथ सबका विकास का ढिंढोरा दूसरी तरफ सरकार आमलोगों को योजनाओ का लाभ पाने हेतु आधार से जोड़ने पर बल दे रही है। योजनाओ के साथ साथ नौकरियों में भी आधार अनिवार्य कर दिया गया है। यहां तक कि इनकम टैक्स जमा करने के लिए आधार अनिवार्य हो गया है। ऐसे में प्रधान डाकघर रसड़ा में  दो हफ्तों से कर्मचारियों की कमी कहें या मशीनों की खराबी के चलते आमजनता आधार बनवाने के लिए सुबह से शाम तक  ठोकरें खाने पर मजबुर है। रसड़ा प्रधान डाकघर में दो हफ्तों से लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। आधार कार्ड न बन पाने के चलते किसी की नौकरी पर बन आई है तो कोई कॉम्पिटिशन का फॉर्म नहीं भर पा रहा है।  बैंक में खाता खुलवाने, कॉम्पिटिशन फॉर्म भरने परीक्षा में शामिल होने के लिए भी आधार कार्ड होना जरूरी है। स्कूलों में एडमिशन के लिए भी आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। इसके चलते छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों को भी आधार बनवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।  हालांकि हेड पोस्ट मास्टर से दूरभाष पर सम्पर्क किया मगर सम्पर्क नहीं हो सका ।    

रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव