कच्छी शराब का अवैध कारोबारी गिरफ्तार

कच्छी शराब का अवैध कारोबारी गिरफ्तार





सिकन्दरपुर(बलिया)।स्थानीय पुलिस ने  मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के दियारा सीसोटार में छापा मार कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही एक ब्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।गिरफ्तार ब्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।हल्का दरोगा एस आई लाल साहब गौतम को बजरिया मुखबिर सूचना मिली कि सीसोटार गांव निवासी एक ब्यक्ति दियारा से शराब लेकर बेचने के लिए कहीं जा रहा है।सूचना मिलते ही एस आई हमराहियों के साथ दियारा से आने वाले रास्ते के एक स्थान पर छिप कर खड़े हो गए।कुछ देर बाद एक ब्यक्ति सर पर गैलन रखे आता दिखाई देने पर पुलिस कर्मी सतर्क हो गए।वह ब्यक्ति जैसे ही करीब आया कि पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ कर पूछ ताछ किया तो उसने अपना नाम उमाशंकर राजभर बताया।गैलन की जांच करने पर पुलिस को उसमें करीब 20 लीटर कच्ची शराब मिला।बाद में बरामद शराब के साथ पकड़े गए उमाशंकर को पुलिस थाने पर ले आई।जहां उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी