मौत को दावत दे रहा एनएच पर बना गड्ढा

 मौत को दावत दे रहा एनएच पर बना गड्ढा

बैरिया (बलिया)। एनएच 31 बैरिया -मांझी मार्ग पर स्थित ठेकहां गांव के समीप स्थित टेंगरहा नाला पुल के सटे महीनों से एक गढ्ढा बना हुआ था, जो पिछले दिनों से अनवरत बरसात होने के कारण वह जानलेवा होकर मौत का दावत देने लगा है। अगर तत्काल इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 

उल्लेखनीय है कि ठेकहां गांव के समीप टेंगरहा नाला पुल पर काफी दिनों से गड्ढा बना बना हुआ था, जो इस बरसात के कारण जानलेवा हो चुका है। जिस कारण इस मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कभी कभी तो उस गढ्ढे में बड़े बड़े वाहन भी फंस जाते है जिससे घंटो एनएच 31 पर यातायात बाधित हो जाता है। इसकी मरम्मत के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई किंतु इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है।
एक बार फिर क्षेत्र के विजय सिंह, शंभू सिंह, हीरालाल गुप्ता, सुग्रीव सिंह, कृपा शंकर चौबे आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है ताकि समय रहते हुए उक्त गड्ढे की मरम्मत हो सके।

रिपोर्ट धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद