वाराणसी में गंगा स्नान को गया बलिया का लाल डूबा, मौत

वाराणसी में गंगा स्नान को गया बलिया का लाल डूबा, मौत



फाइल फोटो
चितबड़ागांव/बलिया। वाराणसी जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र में गंगा में स्नान करने गए पांच दोस्तों में से तीन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया । बता दें कि तीनों बच्चे रामनगर के डीएवी स्कूल के 9 वीं कक्षा के छात्र थे । यह सभी बच्चे रविवार की सुबह मिलकर गंगा में स्नान करने आए हुए थे। स्नान करते हुये पांच में से तीन दोस्त अचानक डूबने लगे। बचाने का प्रयास किया बाकी दोस्तों ने लेकिन नहीं बचा सके, लेकिन तीनों पानी के अंदर डूब गए।  आनन-फानन में राहत बचाव टीम व पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद तीनों को पानी से बाहर निकाल कर, ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां पर कुछ देर के पश्चात तीनों की मौत हो गई। बता दें कि मृतकों में रामनगर के डीएवी स्कूल की नौवीं के छात्र सूर्य प्रताप सिंह 14 वर्ष पुत्र राजेश सिंह, राकेश सिंह 36 वीं वाहिनी पीएससी के डिप्टी कमांडर के चालक आरक्षी हैं।  वह मूल रूप से बलिया जनपद के क्षेत्र चितबड़ा गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत  उसरौली ग्राम सभा के निवासी है।  खबर जैसे ही गांव पहुंची गाँव का माहौल गमगीन हो गया । दूसरा मृतक पियूष मिश्रा 15 वर्ष कोदोपुर रामनगर का ही रहने वाला है, जिसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। वही तीसरा मृतक प्रियांशु पटेल 14 वर्ष कटेसर मुगलसराय का रहने वाला है, इसके भी पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। तीनों की मौत के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस तीनों के शव को ट्रामा सेंटर से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



 रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली