मतदान को सुबह से लगी रही वोटरों की कतार

मतदान को सुबह से लगी रही वोटरों की कतार


रेवती (बलिया)। नगर पंचायत रेवती के हाईस्कूल, जूनियर हाई स्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के समस्त 15 बूथों पर मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। रमजान के चलते मुस्लिम मतदाता भी सुबह से ही लाईन में लग गये । जिलाधिकारी बलिया भवानी सिंह खगारौत व एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशानुसार अधीशाशी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह द्वारा  जूनियर हाई स्कूल के बूथ संख्या 386, 387, 489 तथा उसी परिसर में प्राथमिक विद्यालय शहीद स्मारक स्थित बूथ संख्या 390, 391, 393 को माडल बूथ बनाया गया था। 



जहां वोट देने आने वाले मतदाताओं को छाया प्रदान करने के लिए टेन्ट, कुलर, पंखा, आरओ पानी, दिशा सूचक जानकारी के लिए कर्मचारी की तैनाती के अलावे विकलांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध करायी गई थी। माडल बूथ के गेट को आकर्षक गुब्बारा, मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर से सजाया गया था । थाना अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही । बैरिया विधान सभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर के बूथ संख्या 241 पर ई एम मशीन की खराबी के चलते प्रात 8 से 9 बजे तक लगभग एक घंटा मतदान बांधित रहा । थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सभी बूथों की पेट्रोलिंग कर मतदान की स्थिति पर नजर रखें हुए थे ।

रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश