कड़ी निगाहबानी के बीच निकला महावीरी झंडा जुलूस

कड़ी निगाहबानी के बीच निकला महावीरी झंडा जुलूस



सिकन्दरपुर, बलिया। स्थानीय कस्बे में भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार की रात जय श्री राम व बजरंग बली के जयकारों के साथ लक्ष्मण अखाड़ा का महावीरी झंडा जुलूस निकला। जुलूस में युवकों ने हैरतंगेज करतब दिखाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद था। कस्बा में मुख्य जुलूस 4 जुलाई को निकलेगा। परम्परा के अनुसार मुख्य जुलूस से पहले पांच जुलूस निकालकर कस्बा व क्षेत्रीय लोग शौर्य का प्रदर्शन करते हैं। दूसरा जुलूस शांतिपूर्ण संपंन होने पर प्रशासन ने लोगों को बधाई दी। जुलूस में लोगों ने जमकर कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान संजय जायसवाल, भीष्म चौधरी, राकेश चौधरी, प्रमोद गुप्त, मिठाई लाल राजभर, रवीन्द्र पाण्डेय, जयराम पाण्डेय, बबलू गुप्त, नजरूल बारी, अवधेश सिंह, बैजनाथ पाण्डेय, राजू पाण्डेय आदि थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी विजय पाल यादव, एसडीएम राजेश कुमार यादव, एसओ श्री राम सिंह, चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय आदि थे।


By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार