सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे विद्युत कर्मी, मनमानी कर रहे कटौती

सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे विद्युत कर्मी, मनमानी कर रहे कटौती



बैरिया(बलिया)। विद्युत उपकेन्द्र बैरिया के देहात फीडर पर तैनात विद्युतकर्मीयों की उदासीनता से रोजाना दोपहर में विद्युत आपूर्ति बाधित हो जा रही है। फीडर पर उपलब्ध सरकारी मोबाइल भी कर्मी स्वीच आफ कर दे रहे है। यहां तक कि अन्य कर्मीयों का भी फोन बन्द हो जा रहा है। चाह कर भी कोई विद्युत समस्या पर बात नहीं कर सकता।
भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से बैरिया देहात फीडर के लोग बेहाल है। ऐसे में लोगों की शिकायत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने मांग किया है कि सरकार के मंशा के अनुरूप 20 घन्टे विद्युत आपूर्ति की जाये। सरकारी मोबाइल का स्वीच आफ कर शराब पीकर जुआ खेलने वाले सारे लोकल कर्मचारी का स्थानान्तरण किया जाय।भीषण गर्मी मे दोपहर के समय सप्लाई रहने के बावजूद आपूर्ति बन्द करना जनहित मे गलत है उन्होंने ऐसे लापरवाह कर्मचारियो को चेताया है कि समय रहते सुधर जाय नही तो कार्यवायी व सामूहिक स्थानान्तरण के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगें। श्री मिश्र ने बैरिया के इस ज्वलन्त समस्या के लिए शासन से तैनात नोडल अधिकारी सेन्थिल पाण्डियन का भी ध्यान आकृष्ट कराया है।


रिपोर्ट : धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क