हाते में मिला युवक का सड़ा शव,सनसनी

हाते में मिला युवक का सड़ा शव,सनसनी


बिल्थरारोड,बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन राजमार्ग पर गुरुवार की शाम करीब 4 बजे विश्वकर्मा मंदिर से सटे एक बन्द हाते में अज्ञात लगभग 20 वर्षीय एक युवक का सड़ा शव पाए जाने से सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मधुबन मार्ग पर विश्वकर्मा मंदिर से सटे नगर के शास्त्री नगर के निवासी जयनाथ साहू का हाता है। जो ऊंची दीवार व लोहे के बड़े द्वार के साथ वर्षो से बन्द चला आ रहा था। उसमें जंगली खर पतवार काफी होने से मजदूरों के द्वारा गुरुवार को उसकी साफ सफाई जयनाथ साहू द्वारा कराई जा रही थी। इसी बीच उक्त युवक का शव खर पतवार के बीच में दिखाई दिया। जिसके शरीर में हरे रंग की टी शर्ट व चमड़े के बेल्ट लगा हल्का ब्लू रंग का जिन्स पैंट मिला जो मृतक के पैर में फंसा हुआ था। सिर का पिछला हिस्सा सड़ा प्रतीत हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानंे तो शव काफी पुराना लग रहा था। मामला क्या है पुलिस छानबीन में जुट गई है। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी थी, लेकिन उसका चेहरा पहचान में नहीं आ सका।

रिपोर्ट- नीलेश दीपू

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश