जाम के झाम से जूझ रहे नगरवासी

जाम के झाम से जूझ रहे नगरवासी

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुंन्सफी तिराहा पर जाम का झाम खत्म होने का नाम नही ले रहा है।प्रतिदिन घण्टो लगे जाम से जहाँ आम नगरवासियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है वही ग्रामीण क्षेत्रों से आए खरिदारी करने वाले लोगों को भी काफी कठिनाई झेल रहे है। भीषण गर्मी में आसान से आग बरस रहा है ऐसे में आमजन को प्रतिदिन लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने में पुलिस प्रशासन भी विफल है।बताते चलें कि मुंसफी तिराहा से होकर गुजरना पड़ता है भारतीय स्टेट बैंक, अस्पताल, कोतवाली, बाजार है ।मुंसफी तिराहा स्थित बाजार में जाम का झाम अब नासूर बन गया है।प्रतिदिन घण्टो लगने वाले जाम से यहा का कारोबार तो प्रभावित होता ही है।दूर दराज के राहगीरों को भी परेशानी झेलना पड़ता है। ऐसे में लग्न के दिनों में तो जाम की स्थिति और भयावह हो जाती है।इस बाजार में काफी दूर दराज के लोग अपनी आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु आते है।
यहां तक कि जाम के झाम के कारण कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंसकर रह जाते हैं ।नगरपालिका सहित उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रसड़ा का लाइफ़ लाइन मुंसफी तिराहा पर अतिक्रमणकारियों पर जल्द कार्रवाई हो जाती तो किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो जाता।


रिपोर्ट- पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट