सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग,कोहराम

सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग,कोहराम



बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीराम में सोमवार को रेगुलेटर पुल पर ट्रक व बाईक की भिडन्त में बाईक सवार  की मौत हो गयी, वहीं  एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना पाकर डायल 100 की पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर  घायलों को सीएचसी सीयर भेज दिया। जहाँ चिकित्सकीय जांच में युवक प्रवीण कुमार वर्मा मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवती नेहा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
         
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि चोटिल युवती नेहा (21) सिकन्दरपुर थाना के ग्राम रामपुर कटरायी में मृतक प्रवीण कुमार वर्मा (26) पुत्र घनश्याम वर्मा के घर रिश्ते में आई हुई थी। यहां से सोमवार को मृतक प्रवीण एक बाइक पर सवार होकर नेहा का किसी कालेज में एडमिशन कराने इस क्षेत्र के ग्राम सेमरी में गया हुआ था। प्रवीण वापसी में नेहा के साथ अपने घर को जा रहा था कि जैसे ही वह स्थानीय नगर से 7 किमी दूर हल्दीराम पुर के सिंचाई विभाग के रेगुलेटर पुल पर पहुंचने वाला था कि सामने से एक ट्रक से पुल के बीच मे सीधे भिडन्त हो गयी। 

इस घटना में करीब 25 मीटर दूर बाईक सवार जा गिरे। घटना होते ही हाहाकार मच गया। डायल 100 पुलिस पहुंची और चोटिलो को तत्काल एक टैम्पो के सहारे सीएचसी सीयर पहुंचाए गए। पुलिस सूचना पाकर मृतक प्रवीण के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया।  सूचना पाकर पहुंचे पिता घनश्याम वर्मा व अन्य परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल ही गमगीन हो गया।


रिपोर्ट नीलेश दीपू

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद