शहीद का शव मातृभूमि पर लाने की पहल करें जनप्रतिनिधि

शहीद का शव मातृभूमि पर लाने की पहल करें जनप्रतिनिधि



 दुबहर/बलिया । देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले एयर फोर्स के जवान शोभा छपरा निवासी सूरज कुमार सिंह का शव आज तक उनके पैतृक गांव शोभा छपरा में उनके परिजनों के पास न पहुंचने पर मंगल पांडे विचार मंच के लोगों ने गहरा रोष प्रकट किया है । इस संबंध में अपना विचार व्यक्त करते हुए मंगल पांडे विचार मंच के अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक ने कहा कि शहीद सूरज कुमार सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी उनकी शहादत की पुष्टि होने के बाद ही जिले के जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारियों को आज तक उनके परिवारी जनों को शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके घर ना जाना निंदनीय है । कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के बदौलत ही संपूर्ण राष्ट्र के लोग अमन चैन की सांस ले रहे हैं । ऐसे में उन शहीद परिवारों के ऊपर क्या बीत रही होगी जिनके लाल के शहीद होने के बाद भी उनका शव अंतिम दर्शन के लिए उनके घर आज तक नहीं पहुंचा । श्री पाठक ने कहा कि सूरज कुमार की शहादत ने पूरे बलिया का गौरव बढ़ाया है । इस संकट की घड़ी में मंगल पांडे विचार मंच पूरे जनपद वासियों के साथ शहीद के परिवार के साथ खड़ा खड़ा है । कहा कि मंगल पांडे विचार मंच उन तमाम सैनिक परिवारों के साथ खड़ा है जिनके लाल अपने प्राणों की बाजी लगाए हुए देश की सीमा की रक्षा कर रहे हैं । उन्होंने शहीद सूरज कुमार के शहादत को सलाम करते हुए संपूर्ण जनपद वासियों की तरफ से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।


रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश