जाने क्या हुआ! जब जेएम ने बीएलओ से जबरन कराया मतदान

जाने क्या हुआ! जब जेएम ने बीएलओ से जबरन कराया मतदान


रेवती /बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के छोटकी बेलहरी ग्रामसभा के एकल बुथ 405 पर जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा बीएलओ चिन्ता देवी का जबरन मतदान कराये जाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोंक झोंक के बाद  जमकर ईट पत्थर चले। ग्रामीणांे के आक्रोश को देख सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह, एसओ सहतवार आरएल मौर्य सहित पोलिंग पार्टी के लोग गांव से खिसकने में ही भलाई समझी। पथराव के दौरान प्रशासनिक  अधिकारियों के वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि  घटना में किसी के चुटहिल होने की कोई खबर नहीं है। यह वारदात रविवार देर शाम 7.30 बजे की है।


उल्लेखनीय है कि गांव के लोग खराब सड़क को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। दिन में दस बजे के बाद एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग ने मतदान के लिए ग्रामीणांे को मनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने भी ग्रामीणो से फोन पर बात की। लेकिन ग्रामीण अपने निर्णय पर अडिग रहे। पूरा दिन सही सलामत गुजर गया, लेकिन शाम पाच बजे के बाद बीएलओ चिंता देवी के पड़े मत को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए तथा जबरन मतदान कराने का प्रशासन पर आरोप लगाना शुरु किया। अभी बात-चीत और नोंक-झोंक के बीच पुलिस प्रशासन के विरू( नारेबाजी चल ही रही थी कि एक सिपाही एक ग्रामीण पर डंडा चला दिया। इसके बाद ग्रामीण भी ईंट पत्थर लेकर पुलिस पार्टी को दौड़ा लिए। उधर बीएलओ पत्रकारों से बातचीत के दौरान जबरन मतदान कराने का आरोप प्रशासन पर लगाया।

रिपोर्ट- अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क