पत्नी का हत्यारा पति आखिरकार गिरफ्तार

पत्नी का हत्यारा पति आखिरकार गिरफ्तार



बिल्थरारोड/बलिया। गड़ासा से काटकर पत्नी को मौत की नींद सुलाने वाला हत्यारा पति आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बीते अप्रैल माह की 29 तारीख को थाना उभाव में  कन्हैया शर्मा पुत्र ब्रह्म देव शर्मा निवासी ग्राम सम्मनपुर थाना नोना हरा जनपद गाजीपुर के तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 78/2019 धारा 498ए /304 बी भारतीय दंड संहिता एवं धारा 3/4 दहेज उत्पीड़न अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि रानू शर्मा पुत्र दामोदर शर्मा निवासी रोसरा थाना उभांव ने उनकी पुत्री और अपनी पत्नी को दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया था।
इस बीच, बीते शनिवार को उभांव पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 78 /2019 से संबंधित वांछित अभियुक्त रानू शर्मा रोडवेज बस स्टैंड के पास कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बीते चार मई को समय करीब 13:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने जिस हथियार से अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या की थी उसके बारे में बताया और पुलिस को साथ ले जाकर अपने घर के भीतर छिपाकर रखा हुआ घटना में प्रयुक्त  खून से सना हुआ गड़ासा देकर बरामद कराया।

रिपोर्ट नीलेश दीपू

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या