हक़ की खातिर संगठित होकर करना होगा संघर्ष

हक़ की खातिर संगठित होकर करना होगा संघर्ष



मनियर(बलिया)।  कस्बा स्थित चांदुपाकड़ मे रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा विकास परिषद के जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में शिव मंदिर के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनाथ शर्मा ने समाज के एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि जब तक हमारा समाज संगठित नहीं होगा तब तक हमारा हक-हकूक नहीं मिलेगा ।विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज का शासन-प्रशासन, राजनीति और सरकारी नौकरी में भागीदारी आबादी के अनुपात में काफी कम है । समाज की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमलोगों को संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है । साथ ही आरक्षण पर मंडराते खतरे से समाज को आगाह किया कि यदि हमलोग आरक्षण व्यवस्था को बचाने के लिए संघर्ष नहीं करेंगे तो भविष्य में हमारे समाज की भागीदारी हर क्षण में गौण हो जाएगी । इस अवसर पर विरेन्द्र शर्मा, शिवजी शर्मा, दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा, शम्भुनाथ शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, प्रतापनरायण शर्मा, आदित्यनाथ शर्मा, त्रिलोकीनाथ शर्मा, संजीत शर्मा, अमरनाथ शर्मा, सीताराम शर्मा आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे । बैठक की अध्यक्षता भागवत शर्मा और संचालन कमलाशंकर शर्मा ने किया ।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क