पराली जांच को चिन्हित हुए खेत

पराली जांच को चिन्हित हुए खेत


गड़वार/बलिया। क्षेत्र के विभिन्न गांव में राजस्व विभाग की टीम द्वारा  पराली जांच शनिवार को किया गया, जिसमें सैकड़ों बीघा खेत को चिन्हित किया गया। जिला अधिकारी के द्वारा निर्देशित अभियान के तहत जो किसान गेहूं का फसल हार्वेस्टर से कटवाने के बाद पराली को जलाए है, उन किसानों को चिन्हित किया जा रहा।हल्का लेखपाल बिसुकिया पर तैनात शिव शंकर राम ने बताया कि उप जिला अधिकारी तहसीलदार महोदय के निर्देश पर पराली (कटी हुई गेहूं के खेत) को चिन्हित किया गया है। 

बताया कि गड़वार, त्रिकालपुर, परसिया खुर्द, बिसुकिया, सरया, बलेजी, कनैला, मनियर, चांदपुर, महाकरपुर, हरिपुर, दामोदरपुर, नारायणपाली आदि गांव के किसानों द्वारा जलाने वाले खेतों को चिन्हित कर लिया गया है। नायब तहसीलदार महेंद्र प्रसाद ने बताया कि चिन्हित किसानों पर कानूनी कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक गड़वार मनोज कुमार सिंह , चुनमुन मौर्य , श्रीमती राधा कुमारी के अलावा कई हल्का लेखपाल मौजूद रहे।

रिपोर्ट प्रशांत कुमार अम्बुज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट