...और माँ की आँखें चुरा ले गए चोर

...और माँ की आँखें चुरा ले गए चोर



हल्दी/बलिया।थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड गांव के पूरब स्थित काली मंदिर से चोरो ने माँ काली की सोने की 14 आँखों को चुरा लिया।जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना बुधवार को पुलिस को दी है।पुलिस मामले की छान बिन कर रही है। 
  सीताकुण्ड गांव के पूरब स्थित माँ काली का मंदिर है।मंदिर के अंदर काली मां के सात पिंडी स्थापित है, उस पिंडियों में कुल14 सोने की आँखे लगाई गई थी।चोरो ने रविवार को माँ की तीन आँख,सोमवार को सात तथा अन्य बची सभी आंखों को मंगलवार की रात चुरा ले गये। मंदिर में लगातार हुई इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।गांव के मदन मोहन दुबे,अनिल तिवारी,आनंद पाण्डेय,अरविंद कुमार तिवारी,हेमंत कुमार पांडेय,अजय शर्मा,श्री प्रकाश ओझा,रविशंकर शर्मा,अवधेश कुमार दुबे आदि कई लोगो ने बुधवार की सुबह पुलिस को लिखित सूचना दी है।घटना स्थल पर पहुंच कर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों से विधिवत जानकारी प्राप्त की।साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।वही ग्रामीणो ने बुधवार के दिन मंदिर प्रांगण में एक बैठक की गई।जिसमें इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज करने व तत्काल चोरो को पकड़ने की मांग की है।


रिपोर्ट आतिश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा