दो बाइकों की टक्कर में तीन जख्मी

दो बाइकों की टक्कर में तीन जख्मी



मुरली छपरा (बलिया )। क्षेत्र के भुआल छपरा चट्टी के समीप सोमवार के दिन दो मोटर सायकिल के टक्कर में तीन युवक घायल हो गए,जिसमें दो का इलाज स्थानीय चिकित्सक व एक को राहगीरों ने सीएचसी सोनबरसा इलाज हेतु ले गए।

 क्षेत्र के गोपाल पुर निवासी सोमवार के दिन  चंदन यादव पुत्र श्री गणेश उम्र 22 वर्ष, मिथिलेश प्रसाद पुत्र घूरा प्रसाद उम्र 20 वर्ष किसी काम से अपने घर से बैरिया जा रहे थे कि अभी भुआल छपरा चट्टी पर पहुंचने वाले थे कि लुटई पुर गांव निवासी  समीर मिश्र पुत्र बंशीधर मिश्र उम्र 25 साल मोटर सायकिल से मुख्य मार्ग पर चढ़ रहे थे कि दोनों मोटर साइकिलों की टक्कर हो गई। जिस पर बैठे तीनो युवक घायल हो गए।जहाँ चन्दन व मिथिलेश का इलाज निजी चिकित्सालय के यहाँ कराकर अपने घर चले गए। समीर मिश्र को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया।जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट विद्या भूषण चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय