मोबाइल फोन के लिए पड़ोसी को उतार दिया मौत के घाट

मोबाइल फोन के लिए पड़ोसी को उतार दिया मौत के घाट

-बहन के घर से गिरफ्तार हुआ हत्यारा


सुखपरा(बलिया)। थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में सोमवार की रात  करीब 9 बजे मोबाइल को लेकर धर्मेंद्र राजभर ने अपने पट्टीदार पंकज राजभर को धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।जानकारी के अनुसार मृतक पंकज  का मोबाइल धर्मेंद्र राजभर ने करीब 5 दिन पहले चुरा लिया था वही मोबाइल पंकज मांग रहा था।धर्मेंद्र ने बड़ी खींचातानी के बाद मोबाइल दे दिया। इसके बाद कुछ देर के लिए मामला ठंडा हो गया।मृतक अपने घर के बगल में खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था कि अचानक आरोपित अपने घर से धारदार हथियार लाया तथा मृतक पंकज के ऊपर हमला बोल दिया अभी लोग कुछ समझ पाते कि पंकज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया तथा छटपटाने लगा वहीं हमला करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया।

 स्थानीय लोगों की मदद से पंकज को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।गांव में तनाव की स्थिति देख मौके पर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर,थानाध्यक्ष सुखपुरा समेत भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के करमपुर गांव में अपनी बहन के यहां पकड़ा गया युवक की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या किए गए हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है।उधर पुलिस ने रात को ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पिता सरल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को चालान कर दिया तथा दूसरे आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी।


रिपोर्ट डाक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित