स्वर्ण व्यवसायियों ने वृद्धजनों में वितरित किया फल

स्वर्ण व्यवसायियों ने वृद्धजनों में वितरित किया फल




गड़वार(बलिया)। बलिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी महेश सोनी(महेश ज्वेलर्स) एवं उनके पुत्रद्वय आशीष सोनी और अंशुमान सोनी ने स्थानीय वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों को फल, मिठाई का वितरण किया। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने सभी वृद्धजनों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। वृद्ध श्री रामज्योतिष जी ने "कलेजा फाड़कर देखा तो उसमें श्रीराम लिखा था" भजन गाकर सबको भाव-विभोर कर दिया।सभी वृद्धजन काफी देर तक भजन कीर्तन गाते रहे। अधीक्षक घनश्याम सिंह ने कहा कि दूसरे की भलाई के समान कोई धर्म नही है तथा कष्ट देने के समान कोई पाप नहीं है, क्योंकि सभी जीवों में ईश्वर का अंश होता है। कार्यक्रम के अंत में घनश्याम सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट प्रशांत कुमार अम्बुज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली