...और दूल्हे को खानी पड़ी जेल की हवा

...और दूल्हे को खानी पड़ी जेल की हवा



सहतवार(बलिया) । कस्बा स्थित श्री चैनराम बाबा के  समाधी स्थल के प्रांगण में शादी समारोह में ही घराती व बराती के बीच विवाद हो गया, जिसमें घराती पक्ष के दो लोग घायल हो गये। घायलो का इलाज  स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है इसकी सूचना पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने वर एवं उसके पिता को हिरासत में ले लिया है ।
     वाक्या उस समय हुआ जब सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहियां  के निवासी झुमन राजभर की पुत्री सुमिरन की शादी दुबहड़ थाना क्षेत्र के अखार निवासी रमाशंकर राजभर के लड़के सरवन से शादी श्री चैन राम बाबा के  समाधि स्थल पर हिंदू रीति रिवाज  से हो रही थी । शादी की रस्म मे अभी गुरहथि तक ही अभी पहुंचा था कि  घराती पक्ष का एक युवक बराती पक्ष के लोगों को जलपान करा रहा था इसी बीच पानी से भरा गिलास बराती पक्ष के एक लड़के के कपड़े पर गिर गया । जिसमें दोनों में तू तू मैं मैं हो गया यह देख कुछ दूरी पर स्थित दूल्हे ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घराती पक्ष के लोगों से मारपीट शुरू कर दी । जिसमें घर घराती पक्ष के भते राजभर उम्र 36 वर्ष विकेश कुमार उम्र 16 वर्ष को गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया । उधर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है । वहीं यह शादी विवाद के कारण रुक गई है। इस घटना से क्षेत्र में चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल