जवान का शव गांव आते ही मचा कोहराम

जवान का शव गांव आते ही मचा कोहराम


हल्दी/बलिया।थाना क्षेत्र के अगरौली गांव निवासी 39वर्षीय सेना के जवान की शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद मृत्यु हो गई।सोमवार की शाम सेना के जवानों ने सैनिक का पार्थिव शरीर गांव लाया, तो परिजनों में कोहराम मच गया।गांव के अलावे अन्य गांवों के भी सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
 अगरौली (दोपही) गांव निवासी रामस्वरूप यादव के तीन पुत्रों में मझले पुत्र पप्पू कुमार यादव 39वर्ष सेना के एएससी कोर में भर्ती था।पप्पू पंजाब के भटिंडा में दो दिन पहले ही अंबाला से पोस्टिंग होकर गया था।शनिवार की सुबह अचानक भटिंडा में तैनाती के दौरान तबियत बिगड़ गई।इलाज के लिए हास्पिटल पहुचाया गया।जहाँ चिकित्सको ने चेकअप के सबकुछ ठीक है की बात कही।दोपहर में पुनः पेट में दर्द व उलटी होने लगा।अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सोमवार की शाम जवान का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।गांव आने के बाद ग्रामीणों ने फूल माला से श्रद्धांजलि दी।सेना के जवानों ने गाड आफ आनर दिया।पप्पू का 12 वर्षीय पुत्र प्रिन्स व सात वर्षीय पुत्री प्रिया है। पत्नी नीलम समेत परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।क्षेत्र के ओझवलिया घाट पर पप्पू का अंतिम संस्कार किया गया।प्रिंस ने मुखाग्नि दी।

रिपोर्ट अतिश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद