विवाहिता ने एसओ पर लगाये हैरतअंगेज आरोप

विवाहिता ने एसओ पर लगाये हैरतअंगेज आरोप



# न्याय की खातिर पुलिस कप्तान से लगाएगी गुहार


दुबहड़/बलिया। थाना क्षेत्र के मिश्र के छपरा गांव की बहू शिखा मिश्र पत्नी विवेकानन्द मिश्र ने अपनी ससुराल वालों के साथ-साथ एसओ दुबहड़ पर भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों के द्वारा मारपीट कर घायल करने के बाद , यूपी 100 की मदद से दुबहड़ थाना आने के बावजूद अभी सोमवार को ही चार्ज लेने वाले एसओ ने 3 घण्टे तक फरियाद नहीं सुनी। यहीं नहीं ससुराल पक्ष के लोगों को भी यूपी 100 के द्वारा लाये जाने के बावजूद उनको थाने से छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि मेरे पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर और चचिया ससुर सभी मिलकर दहेज लाने के लिये मारते पीटते है और जलाकर मारने की धमकी भी देते है। पीड़िता के भाई धनंजय ओझा निवासी जनपद रांची झारखंड ने एसओ दुबहड़ पर अपनी बहन के ससुराल वालों से मिलकर बहन की सहायता न करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बहन के ससुर पुलिस विभाग में दरोगा है, इसलिये हमको न्याय नहीं मिल रहा है। साथ ही यह भी कहा कि जो एफआईआर लिखा गया है, उसमें सहीं धारा नहीं लगायी गयी है, यहां मेरी और मेरी बहन के जान को भी खतरा है। कहा कि न्याय के लिये हम पुलिस अधीक्षक बलिया के यहां जा रहे है।


रिपोर्ट शिवजी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद