जब घर से फरार युवती रहस्यमय तरीके से थाने पहुंची!

जब घर से फरार युवती रहस्यमय तरीके से थाने पहुंची!



मनियर/ बलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से घर से गायब एक नाबालिग  युवती रहस्यमय तरीके से बुधवार की शाम को मनियर थाने पर पहुंच गयी। मनियर पुलिस ने युवती के परिजनों को सौंप दिया तथा बृहस्पतिवार के दिन बुलाकर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।वहीं युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके माता-पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। युवती  कक्षा नौ की छात्रा बताई जा रही है  ।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र केे एक गांव निवासी युवती के पिता ने  एक युवक तथा उसके माता-पिता के ऊपर तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 6 जून को 8:15 बजे रात में गांव के ही मंटू यादव एवं उसके पिता राजेंद्र यादव उसकी मां मीना देवी द्वारा बहला-फुसलाकर मेरी बेटी का अपहरण कर लिया गया  ।वहीं आरोप है कि पुलिस दो दिनों तक  एफ आई आर दर्ज करने के लिए दौड़ाती रही ।युवती के पिता ने सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह के यहां जब गुहार लगाई तो सीओ के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। इधर बुधवार  को युवती थाने पर अचानक उपस्थित हुईं। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप के संदर्भ में थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि युवती के परिजन इज्जत की दुहाई देते हुए दो दिनों तक एफ आई आर  कराने से बचते रहे कि हो सके तो लड़का लड़की आ जाय। लड़की के पिता की तहरीर पर युवक एवं उसके माता-पिता के विरुद्ध धारा 363 ,366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का 161 का बयान हो गया है।पुलिस के अनुसार युवती के मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। विवेचना चल रही है ।दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा