जय माल को लेकर आपस में भिड़े घराती-बाराती

जय माल को लेकर आपस में भिड़े घराती-बाराती



रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र  के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार को हिन्दू रितु रिवाज के अनुसार गाजे बाजे के साथ परछावन कर बलिया जनपद के गडवार थाना क्षेत्र के  बनरही गांव में गई। रात्रि में किसी बात को लेकर हुए विवाद में बारातियों व घारातियों के बीच जमकर ढेला बाजी व मारपीट हुई, जिसमें  आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में उसी रात बराती बगैर स्वागत के अपने अपने घर चलें आए।  बारातियों में भूपेंद्र (46), विशाल (19), राजकुमार (18), समर प्रताप (16) तथा बलवंत (20) को रसड़ा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों द्रारा उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बारात समय से पहुंचने पर बारात का स्वागत में सभी लोग लग गयें। द्वार पूजा होने के बाद  गाना-बजाने का कार्य चलने लगा। इस बीच जयमाल के समय अचानक शामियाने में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई और देखते ही देखते बारातियों व घारातियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें कई बाराती घायल हो गए। जिनमें से कुछ को रसड़ा लाया गया। बारात में हंगामा होने और मारपीट हो जाने के बाद अधिकांश बाराती उसी रात वहां से भाग गए। जबकि दूल्हे के पिता मोबाइल से यूपी डायल 100 मिलाते रहे बाद में देर रात किसी तरह आनन-फानन में शादी संपन्न हुआ और  बुधवार को सूर्य उदय होने से पहले विदाई कराकर वापस लौटे।


रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा