ग्राम प्रधान पर लगाया सोलर खरीद घोटाला का आरोप, डीएम को सौंपा पत्रक

ग्राम प्रधान पर लगाया सोलर खरीद घोटाला का आरोप, डीएम को सौंपा पत्रक



दुबहर/बलिया। क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती ग्राम पंचायत में प्रधान और सचिव द्वारा व्यापक पैमाने पर गांव के विकास के के लिए आए पैसे का बंदरबांट किया गया है। यह आरोप शिव दियर नई बस्ती के निवासी भूतपूर्व सैनिक कमल देव सिंह ने लगाते हुए कहा कि सोलर लाइट की खरीद फर्जी तरीके से नल बनाने के कार्यों में भुगतान के अलावा कुछ फर्जी सड़क पर भी ग्राम पंचायत के पैसे का निकासी कर बंदरबांट किया गया है। साथ ही कोई भी कार्य मानक के अनुसार इस गांव में नहीं कराया गया है। वहीं प्रत्येक आवास पर ग्राम प्रधान द्वारा ₹20000 की वसूली की जा रही है। भूतपूर्व सैनिक कमलदेव सिंह ने गांव पंचायत के पैसे के बंदरबांट की जांच कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिले के नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले की पूर्णतया जांच कराने की मांग की है। 

रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी...
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव