सरेराह युवक को लहुलुहान कर पांच लाख लूटा

सरेराह युवक को लहुलुहान कर पांच लाख लूटा


रेवती/बलिया। क्षेत्र के श्रीनगर स्थित महुआ बाबा स्थल के आगे पानी टंकी के समीप शनिवार के दिन बैंक से पैसा लेकर वापस लौट रहे एक बाइक सवार युवक को तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर घायल करते हुए 5 लाख 30 हजार व चेन लेकर फरार हो गए। घायल को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी रेवती लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रेवती थाना क्षेत्र के बघमरियां निवासी करण कुमार उर्फ रंजीत मौर्य जो कोलानाला के समीप रहते हैं। शनिवार के दिन सेंट्रल बैंक की शाखा गोपाल नगर से पैसा निकाल कर के वापस लौट रहे थे। इसी बीच श्रीनगर महुआ बाबा से आगे पानी टंकी के समीप करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया तथा लाठी-डंडे, हांकी तथा चैन से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। रंजीत ने बताया कि बदमाश उसकी बाइक की डिग्गी से मौर्या कंट्रक्सन कम्पनी वाले खाते से बैंक द्वारा निकाले गए 5 लाख 30 हजार रूपये व गले में पहने चैन भी लेकर चले गए। सूचना मिलने के बाद रेवती पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।


रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर