सतर्क हुआ प्रशासन : जुलूस मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण

सतर्क हुआ प्रशासन : जुलूस मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण




सिकन्दरपुर, बलिया। चार जुलाई को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसको लेकर प्रतिदिन प्रशासन की कोई न कोई गतिविधि हो रही है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ शाम को यहां पहुंचकर निकलने वाले जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता व अखाड़ेदारों से बातचीत भी की। बताया कि जुलूस के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी अखाड़ों के साथ भारी पुलिस की संख्या होगी। उन्होंने जुलूस निकलने व मिलान वाले स्थल को भी देखा। साथ ही वहां पर लोगों से बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। अखाड़ेदारों से कहा कि वे कोई नई परंपरा न करें। परंपरा के अनुसार ही जुलूस निकलेगा जो निर्धारित मार्ग से ही जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस टीम लगी हुई है। प्रशासन जुलूस को लेकर काफी सतर्क है। उन्होंने मातहतों से पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। साथ ही प्रतिदिन इन क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश पुलिस के जवानों को दिया। इस मौके पर एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ व एसओ मौजूद थे।


By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा