चोरों ने पूर्व प्रधान कि बाइक उड़ाई

चोरों ने पूर्व प्रधान कि बाइक उड़ाई



बैरिया (बलिया)। स्थानीय कस्बे में पानीटंकी के सामने अवस्थित अंग्रेजी शराब की लाइसेंसी दुकन के सामने से कर्णछपरा निवासी पूर्व प्रधान उपेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल सोमवार की रात 10.30 बजे बदमाश उस समय ले भागे, जब उनके चचेरे भाई गमगम सिंह मोटरसाइकिल खड़ा कर शराब खरीदने के लिए दुकान के भीतर जा रहे थे। मोटरसाइकिल लेकर भागता देख गमगम सिंह ने बदमाशों को दौड़ाया, उसमें से एक को पकड़ भी लिया किंतु उनको धक्का देकर सभी बदमाश मोटरसाइकिल लेकर भागने में सफल हो गए। 
गमगम सिंह के अनुसार अपराधियों की संख्या तीन थी, और सभी हाफ पैंट व टीशर्ट पहने हुए थे। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर उक्त बदमाशों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। गमगम सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान उपेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल मांगकर बलिया गए थे, वहां से लौटते समय उक्त घटना बैरिया में हो गई।

रिपोर्ट धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा