पाचवें दिन भी नहीं मिला विवाहिता का शव

पाचवें दिन भी नहीं मिला विवाहिता का शव


रेवती/बलिया। घाघरा दियरांचल के रेवती थाना अंतर्गत गोपालनगर में गुरूवार की रात स्व. मनोज यादव की विधवा किरण यादव (30) का शव घटना के पांचवे दिन भी बरामद नहीं हो सका। हालांकि  मंगलवार के दिन स्थानीय पुलिस एसएचओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर गोपाल नगर गांव के सामने स्थित घाघरा के छाड़ में शव होने के संदेह में दिन भर गोताखोर की सहायता से शव बरामद करने के प्रयास में लगी रही लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।


पुलिस टीम सहित उपस्थित लोगों को उस समय घोर परेशानी का सामना करना पड़ा।जब करीब 1.45 बजे  आसमान से ओले की बरसात शुरू हो गई। उपस्थित लोग  किसी तरह  अपने आप को गमछा, लूंगी आदि के सहारे  सुरक्षित किया। कारण यह था कि  दूर-दूर तक कहीं पनाह लेने की जगह  नहीं थी।ज्ञात हो कि मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ रेवती थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने प्रताड़ित कर मेरी बेटी को मार डाला।


रेवती के थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने किरण के तीन देवरों अखिलेश यादव, सुनील यादव व पिंटू यादव के खिलाफ किरण की हत्या करने की तहरीर रेवती थाने में दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

रिपोर्ट- अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली