तमंचा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

तमंचा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


रेवती (बलिया)। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ के निर्देश पर चलाये जा रहे हैं अपराध उन्मूलन अभियान के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव निवासी एक हिस्ट्रीसीटर को 315 बोर के तमंचा व दो जिन्दा कारतूस संग गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया ।

मुखबीर की सूचना पर एस एच ओ राकेश सिंह,एस आई परमानंद त्रिपाठी,सदानंद यादव आदि द्वारा शुक्रवार को सुबह टी एस बंधा के देवपुर मठिया तिराहे पर औचक छापामारी कर रजीकान्त शाह निवासी गांव दुर्जनपुर को पकड़ लिया । वह कही अन्यत्र जाने के लिए साधन का इन्तजार में था । उसकी तलासी लिए जाने पर उसके पास से 215 बोर का तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया ।

थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि 2008 में तीन तीन ट्रेन डकैती में वांछित था । 2009 में उस पर गैंगेस्टर तथा 2012 में मिनी गुन्डा एक्ट लगने के बाद से फरार चल रहा था । पुलिस उसके तलाश में थी । इसी क्रम में पुलिस गस्ती के दौरान अच्छे लाल निवासी गांव विसनपुरा व गोरख पासवान निवासी गांव शिवपुर मांझा को 120 लीटर कच्ची शराब के के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया ।

रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली