सांसद रवि किशन के प्रयास की भोजपुरी समाज ने की प्रशंसा

सांसद रवि किशन के प्रयास की भोजपुरी समाज ने की प्रशंसा




सुखपुरा(बलिया) : भाजपा के गोरखपुर से सांसद एवं भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन द्वारा लोकसभा में भोजपुरी में दिये गए भाषण एवं भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए व्यक्तिगत बिल पेश करने के संकल्प का यहां भोजपुरिया समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भोजपुरी भाषा के साहित्यकारों एवं गीतकारों ने कहा है कि आजादी के 72 सालों के बाद भी भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया जबकि इससे कम क्षेत्रों एवं कम लोगों द्वारा बोली जाने वाली अनेक क्षेत्रीय भाषाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान कर दिया गया है। निश्चित रूप से यह भोजपुरिया समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। कहा कि आज पूरे विश्व में 25 करोड़ से ज्यादा लोग भोजपुरी भाषा बोलते हैं।मारीशस ने तो भोजपुरी को द्वितीय राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया है।विश्व के अनेक देशों के विश्वविद्यालयों में भोजपुरी की पढ़ाई भी होने लगी है। बावजूद इसके अपने देश में भोजपुरी उपेक्षा का शिकार है।

सांसद रवि किशन का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है और भोजपुरिया समाज उसके इस कदम का पुरजोर स्वागत एवं समर्थन करता है।भोजपुरी के मशहूर गीतकार बृजमोहन प्रसाद अनारी ने रवि किशन द्वारा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची मे शामिल कराने के लिए व्यक्तिगत व्यक्तिगत बिल पेश करने का जोरदार स्वागत किया है। विजय शंकर सिंह, महावीर प्रसाद, राजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, गोपाल जी चितेरा, सुभाष, रविंद्र वर्मा आदि अनेक  बुद्धिजीवी लोगों ने सांसद रवि किशन के इस कदम की सराहना की है और विश्वास व्यक्त किया है कि भारत सरकार अपने इस द्वितीय कार्यकाल में निश्चित रूप से भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा प्रदान करेगी।


रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या