मायके जा रही महिला मोटरसाइकिल से गिरी, मौत

मायके जा रही महिला मोटरसाइकिल से गिरी, मौत



सिकंदरपुर/ बलिया। अपने पुत्र और भतीजे के साथ बाइक से अपने मायके जा रही 50 वर्षीय महिला अचानक चक्कर आने से बाइक से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कठौंड़ा गांव निवासी रंभा देवी अपने पुत्र अवनीश कुमार (26) व भतीजे सोनू (28) के साथ बाइक पर किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए नगरा थाना क्षेत्र के तुर्की जा रहे थे। वे ज्योंहि महरो गांव के समीप पहुंचे कि रंभा देवी को अचानक बाइक पर ही चक्कर आ गया और वह वही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अवनीश और सोनू कुछ समझ पाते इससे पहले ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तत्काल रंभा देवी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने रंभा देवी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट