वन महोत्सव के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

वन महोत्सव के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया पौधरोपण



सुखपुरा(बलिया)। वन महोत्सव अभियान के तहत शुक्रवार को उपकेंद्र सुखपरा पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजिति किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा  जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे रहे। श्री दुबे ने वन अधिकारियों के साथ पौधे लगाएं। वहीं एएसएम कान्वेट स्कूल  के बच्चों और अध्यापिका ने भी पौधारोपण किया।इस अवसर पर 20 आम,जामुन व सागौन के पौधे लगाये गये। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए।कहा कि जीवन का अधार पर्यावरण आज प्रदूषित होता जा रहा है। जिसके कारण कई तरह की बिमारियाँ फैल रही है।वन विभाग के एसडीओ अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रदूषण को भगाने और पर्यावरण को संरक्षित करने में पेड़ पौधों का महत्वपूर्ण योगदान है। वन ही जीवन है। हम सब मिलकर संकल्प लें की एक एक पौध हम सभी लगाएगें और उसका देख रेख करेगे। रेंजर राजेश कुमार श्रीवास्तव, बिजली विभाग के एसडीओ हरिओम गुप्ता,आनंद सिंह पिन्टू,सुरेंद्र पांडेय,प्रधान घनश्याम प्रसाद,अजय सिंह,वन दारोगा भीम सिंह,वन दरोगा ओमप्रकाश,वनरक्षक प्रभु शंकर तिवारी,शिव मोहन,विजय कुमार,संजय तथा एएसएम कन्वेंट स्कूल के छात्र-शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय